Sunday, June 8, 2008

भास्कर इलेवन के खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर


भास्कर इलेवन ने मीडिया इलेवन पर शानदार जीत दर्ज की
रविवार को आर्य कालेज के मैदान में हुए एक बेहतरीन मुकाबले में भास्कर इलेवन ने मीडिया इलेवन पर 18 रनों से शानदार जीत दर्ज की। महीने भर से चल रहे तीखे वाकयुद्ध के बाद आज मैदान पर जौहर दिखाने की बारी थी और भास्कर के खिलाड़ी इस पैमाने पर पूरी तरह खरे उतरे। भड़ासियों को बता दें कि यह मैच भास्कर इलेवन को चैलेंज करके रखा गया था। विपक्षियों ने जीत का दावा भी पहले ही ठोक दिया था। भास्कर के रणबांकुरों ने कैप्टन आलोक सिंह रघुवंशी की अगुवाई में मीडिया इलेवन के दावें की हवा निकाल दी। यह भी गौर करने वाली बात है कि विपक्षी टीम के कुठ खिलाड़ी भास्कर परिवार के ही सदस्य हैं। उन खिलाड़ियों ने भी भास्कर इलेवन को हराने के लिए पुरजोर कोशिश की, लेकिन भास्कर परिवार के सहयोग से भास्कर इलेवन की टीम सभी अपेक्षाओं पर खरी उतरी। बता दें कि विपक्षी टीम ने विभिन्न टीमों से हुए मुकाबले में लगातार सात मैचों में जीत दर्ज की है। इसी घमंड में उन्होंने भास्कर इलेवन को चैलेंज कर दिया। भास्कर इलेवन ने इस चैलेंज को कबूलते हुए उनके ताबूत में कील ठोक दी। विपश्री टीम के खिलाड़ी भास्कर के रणबांकुरे के जौहर देखकर चारों खाने चित हो गए। आज सुबह टास जीतकर मीडिया इलेवन के कप्तान मोहित ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। ओपनर बल्लेबाज कप्तान आलोक सिहं रघुवंशी और दिनेश भट्ट ने मीडिया को शानदार शुरुआत दी। मैच के दूसरी ही गेंद पर कप्तान ने स्टेट पर शानदार चौका जमाया। मीडिल आर्डर के बल्लेबाज सन्नी (95), राहुल, नितिन यादव ने शानदार बल्लेबाजी कर मीडिया इलेवन के लिए 20 ओवरों में 201 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में खेलते हुए मीडिया इलेवन के ओपनर बल्लेबाजों मोहित और सुनील ने शानदार शुरुआत दी। इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद टीम हतोत्शाहित हो गई। हालांकि मीडिल आर्डर के बल्लेबाज तरसेम दियोगण ने अच्छी बल्लेबाजी कर अपनी टीम को विजय लक्ष्य के नजदीक पहुंचा दिया, लेकिन राहुल श्रीवास्तव, आकाश रावल, सन्नी, दिनेश ने अपनी चतुराई भरी गेंदबाजी से निचले कम के बल्लेबाजों को झका दिया और मीडिया इलेवन को 18 रनों से मात दी। अंत में भास्कर इलेवन के खिलाड़ी मैदान पर जीत के नारे लगाते हुए अपने दफ्तर पहुंचे और दफ्तर के सामने भास्कर परिवार के लोगों ने कप्तान सहित सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया।
टीम- आलोक सिंह रघुवंशी (कप्तान), नितिन यादव (उपकप्तान), दिनेश भट्ट, राहुल श्रीवास्तव, आकाश रावल, सन्नी, महेश, प्यार सिंह, अमित, मुकेश, सुनील।
मैच जीतने पर भास्कर के स्थानीय संपादक राजीव सिंह, सिटी चीफ कुमार अभिमन्यु, विशेष संवाददाता अशोक सिंघी, योगेंऱद भदौरिया, सिटी डेस्क इंचार्ज नवीन गुप्ता, सीनियर सब एडिटर अनिल भारदाज, मनीष सिंह, चीफ फोटोगाफर कुलदीप काला ने विजयी टीम के सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

1 comment:

आलोक सिंह रघुंवंशी said...

चाहे कोई कुछ भी कहे, चैंपियन तो हमी हैं। कैप्टन होने के नाते मैं अपने सभी खिलाड़ियों को एक बार फिर से बधाई देता हूं। उनसे मेरी आशा है कि वे हमेशा इसी तरह शानदार खेल खेलेंगे। भड़ास सलाहकार होने के नाते मैं सभी भड़ासी भाईयों से गुजारिश करूंगा कि वे भी टीम का गठन करें और एक टूर्नामेंट का आयोजन करें। जिसमें हम सभी भड़ासी भाईयों को अपना जौहर दिखाने का मौका मिल सके। हमेशा सभी कामों में आगे बढ़चढ़कर भाग लेने वाले यशवंत जी, रूपेश जी, रजनीश जी व अन्य भड़ासी इससे जरूर सहमत होंगे।
धन्यवाद
जय भड़ास